SSC कई तरहों की एग्जाम करवाता है आइये आज जानते है SSC CGL के बारे में कि SSC CGL क्या होती है?कौन सी जॉब मिलती है ? क्या है पेपर पैटर्न ?
अगर आप भी SSC CGL की तैयारी कर रहे है अगर आपको कोई CONFUSION है तो इसे जरुर पढ़ो |

SSC CGL क्या है ?
SSC का full फॉर्म है staff selection commission और CGL का full फॉर्म है combined graduate level . SSC CGL एग्जाम के लिए केवल वही अप्लाई कर सकते है जो ग्रेजुएट हो चुके हो अंडर ग्रेजुएशन या 12th पास इस एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं कर सकते है | अगर कोई ग्रेजुएट है तो वह इसके लिए अप्लाई कर सकता है |
जब SSC CGL की वैकेंसी निकलती है तो आप फॉर्म अप्लाई कर सकते है | SSC CGL केंद्रीय सरकार और उनके विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए स्नातक स्तर पर भर्ती की जाती है और यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है. SSC CGL लेवल ग्रेजुएशन लेवल होता है.
Ssc CGL में आवेदन करने के लिए आपके पास डिग्री होना जरुरी है | और डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी कि होनी चाहिए | इस परीक्षा के लिए उम्र 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गयी है हालाँकि रिजर्वेशन केटेगरी के हिसाब से भी उम्र में कुछ छुट मिलती है जो आपको website पर ही पता चल जायेगा |
आवेदन करने का तरीका :
जब भी इसकी वेकेंसी निकलती है तो आपको ssc की OFFICIAL website पर जाना होगा और इसके लिए अप्लाई करना होगा |आपको फॉर्म फिल करना होगा और इससे related जानकारी आपको आपके नंबर या MAIL ID पर मिलती रहेगी|
SSC CGL की वेबसाइट पर आपको फॉर्म Fill करना पड़ेगा जिसमें आपको अपने फोटोग्राफ और Sign ऑनलाइन Fill करने होंगे और जो एप्लीकेशन की फीस है उसको जमा कराना होगा. कुछ दिन बाद आपको Admit Card इस वेबसाइट पर मिल जाएगा जिससे आप परीक्षा में बैठ सकते हैं. इस तरह हम SSC CGL में आवेदन कर सकते हैं|
कौन सी जॉब के लिए होती है एक्जाम : ssc परीक्षा सिलेबस और महत्वपूर्ण टिप्स click here
यह एग्जाम ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए होती है|
ग्रुप बी :
अस्सिस्टेंट
इंस्पेक्टर
अस्सिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर
सब इंस्पेक्टर
ग्रुप सी:
इंस्पेक्टर ऑफ़ इनकम टैक्स
DIVISIONAL अकाउंटेंट
इंस्पेक्टर
टैक्स अस्सिस्टेंट
जूनियर अकाउंटेंट
सब इंस्पेक्टर
एग्जाम के भाग :(TIRE )
इस एग्जाम को हम चार भागों में बांटते है
- Combined Graduate Level ( Tier 1 )
- Combined Graduate Level (Tier-2)
- Descriptive Test (Tier-3)
- Skills Test
इस एग्जाम में इंटरव्यू नही होता है |
आइये जानते है कि किस किस भाग में केसे प्रश्न पूछे जाते है |
- Combined graduate level ( Tire 1)
| भाग | प्रश्न संख्या | अंक |
| General Intelligence and reasoning | 25 प्रश्न | 50 अंक |
| Quantitative Aptitude | 25 प्रश्न | 50 अंक |
|
25 प्रश्न | 50 अंक |
| General Awareness | 25 प्रश्न | 50 अंक |
| कुल | 100 प्रश्न | 200 अंक |
Tire 1 : इस भाग में लिए आपको 1 घंटे का समय मिलता है साथ ही इसमें गलत उत्तर के लिए negative मार्किंग भी होती है |
- Combined graduate level :tire 2
| भाग | प्रश्न संख्या | अंक |
| Quantitative Ability | 100 प्रश्न | 200 अंक |
| General English | 100 प्रश्न | 200 अंक |
| कुल | 200 प्रश्न | 400 अंक |
इस भाग के लिए 2 घंटे का टाइम होता है और इसमें भी negative मार्किंग होती है|
- Descriptive test :tire 3
इस भाग में आपको पेन पेपर दिया जाता है और आपको निबंध या लैटर लिखने को दिया जाता है |और आपको इसके लिए 1 घंटे का समय मिलता है और यह 100 अंको का होता है |
- Skill test: Tire 4
SSC CGL में पद के लिए भर्ती में स्किल टेस्ट लिया जाता है कंप्यूटर की टाइपिंग की स्पीड और कंप्यूटर की नॉलेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए | इसमें आपको 15 मिनट मिलते है और कोई मार्क्स नही होते है | और इस परीक्षा टेस्ट में इस परीक्षा का प्रयोग कम होता है कुछ पदों के लिए इसका Test लिया जाता है|
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो कमेंट और शेयर जरुर करे|
