मेडिकल साइंस का एक नया शोध जो आने वाले समय में मनुष्यों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा आइये जानते है क्या है ये नई टेक्नोलॉजी |
आज तक आपने यही सुना और देखा है कि ब्लड सेम्प्ल से हम बीमारी का पता लगाते है जो हमे वर्तमान में हुई है |
पर अब साइंटिस्टो ने एक ऐसी खोज की है जिससे न केवल वर्तमान की बीमारी बल्कि आने वाले 10 सालो में कौन कौन सी बीमारियाँ हो सकती है, कैसा होगा आपका स्वास्थ्य आने वाले समय में इसकी जानकारी केवल आपके ब्लड सेम्प्ल से पता लगाया जा सकेगा |
जर्मन साइंटिस्टों ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी खोज की है जिससे आने वाले 10 सालो में आपको कौन सा रोग होगा वह पता लगाया जा सकता है ताकि समय रहते उसका इलाज किया जा सके |
पहले किए गए शोध का अनुमान 79 प्रतिशत था परन्तु नए शोध के अनुसार 83 प्रतिशत सही अनुमान का दावा किया गया है |
18 वर्ष से 109 वर्ष तक के 44,000 व्यक्तियों के खून के नमूने लेकर उन्हें 14 बायोंमार्क्स (जीन्स) की जानकारी मिली|
यह जीन्स इन्सान की प्रतिरोधक क्षमता ,शुगर ,फैट और शरीर की सूजन से जुड़े होते है |
इन जीन्स पर किए गए शोध से डॉक्टर रोग प्रतिरोधक क्षमता ,शुगर लेवल, इसी के कारण बीमारियों का पता लगा सकते है |
यह रिसर्च मेक्स प्लैंक इंस्टिट्यूट for बायोलॉजी में किया गया है | हालाँकि वैज्ञानिको का मानना है अभी इसमें काफी काम बाकि है और यह काम जारी है |
जिन पर शोध किये गये उन देश की महिलाओ की जानकारी इस प्रकार है |
जापान 87
स्पेन 85.8
स्विट्ज़रलैंड 85.3
फ्रांच 85.3
सिंगापुर 85.2
इटली 85
नार्वे 84.3
स्वीडन 84.1
आइलैंड 83.9
बेल्जियम 83.6
न्यूज़ीलैंड 83.4
नीदरलैंड 83.3
डेनमार्क 82.9
यूके 82.9
पोलैंड 81.8
यूएसए 81.2
यह एक महत्वपूर्ण खोज है |आने वाले समय में हमे भी अपनी बीमारी पहले से ही पता चल जाएगी ताकि समय रहते हम उस बीमारी का इलाज करवा सके |
मेडिकल साइंस में इस तरह की खोज आने वाले समय में बहुत काम आएँगी |