मच्छर भागने के उपाय :
मच्छरों से कौन परेशान नहीं होता, किसे डर नही लगता | आखिर लगे भी क्यों न इनसे होने वाली बीमारियाँ जान जाने तक का खतरा जो बढ़ा देती है |डॉ. की फीस से और मच्छरों से होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचने के बेहद सरल उपाय जो आप कम लागत या बिना पैसे खर्च किये मच्छरों को रफूचक्कर कर सकते है आइये जानते है कैसे –
- संतरे के सूखे छिलकों को कोयले के साथ सुलगाने से भी मच्छर भाग जाते है |अगर आपके पास कोयला नहीं तो घबराने की जरुरत नहीं आप गोबर के कंडे या किसी अन्य चीज़ का भी प्रयोग कर सकते है जिस पर आप संतरे के छिलके को सुलगा सके |
निम्बू को बीच से काट कर 1 भाग में बहुत सी लौंग लगाकर बिस्तर के पास रख दे या अपने आसपास रख दे मच्छर परेशान नहीं करेंगे |इनकी खुशबू से आपका मन भी तरोताजा हो जायेगा |
सरसों के तेल में पिसी हुई अजवायन मिला कर कागज में 4-5 जगह रख दे कमरे में मच्छर नहीं आयेंगे |
नारियल के तेल में लौंग का तेल मिलाकर शरीर पर लगा ले इससे भी मच्छर नही काटेंगे |
नीम के तेल, कपूर और तेजपत्ते , सबसे पहले नीम के तेल में कपूर को मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इस मिश्रण को तेजपत्तों पर स्प्रे करें और तेजपत्ते को जला लें। इस धुंए से आपके घर से सभी मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। आपको बता दें कि तेजपत्ते का धुंआ सेहत के लिए बिल्कुल हानिकारक नहीं होता है।
सोते समय कुछ दूरी पर कपूर में मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं, इससे भी मच्छर आपके पास बिल्कुल नहीं भटकेंगे।
नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को आपस में समान मात्रा में मिलाएं और एक बॉटल में भरकर रख लें। रात में सोते समय त्वचा पर लगाएं और निश्चिंत होकर सो जाएं। यह तरीका बाजार की क्रीम से भी ज्यादा प्रभावशाली है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो कमेंट में हमें जरुर बताये |
